क्या हैं 'स्टार सीरीज़' वाले बैंक नोट जिनको लेकर आरबीआई ने जारी किया स्पष्टीकरण?
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वैसे नोट भी वैध हैं जिनके नंबर पैनल पर स्टार (*) अंकित है। बकौल आरबीआई, यह निशान इस बात की पहचान करता है कि नोट बदला गया है या फिर नोट के खराब हो जाने के बाद उसी नंबर से दोबारा छापा गया है। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने इन्हें फर्ज़ी बताया था।