क्या होता है क्रिकेट में 'किंग पेयर'?

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोनों पारियों में पहली गेंद पर शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने 'किंग पेयर' दर्ज किया। दरअसल, अगर बल्लेबाज़ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) पर आउट होता है तो यह 'किंग पेयर' कहलाता है। टेस्ट में 24 बार 'किंग पेयर' दर्ज हुआ है।

Load More