ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है। माना जाता है कि विक्टोरिया काल के इंग्लैंड में क्रिसमस के अगले दिन नौकरों को तोहफों के बॉक्स मिलते थे इसलिए 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे कहलाता है। ऑस्ट्रेलिया 1990 से लगातार बॉक्सिंग डे टेस्ट आयोजित कर रहा है।