क्या होता है जब कोई प्रत्याशी राहुल गांधी की तरह 2 लोकसभा सीटों से जीतता है चुनाव?
किसी प्रत्याशी के 2 लोकसभा सीटों से चुनाव जीतने पर उसे 14 दिनों में एक सीट खाली करनी होती है जिसके बाद वहां उपचुनाव होता है। यह प्रावधान चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए प्रत्याशी को कई सीटों पर काबिज़ रहने से रोकने के लिए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से जीत दर्ज की है।