अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर वाले बिंदु के करीब होने पर चंद्रमा छोटा और धुंधला दिखाई देता है जिसे माइक्रोमून कहा जाता है। नासा का अनुमान है कि यह बिंदु पृथ्वी से लगभग 4,05,500 किलोमीटर दूर स्थित है। माइक्रोमून के उलट सुपरमून के समय चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे नज़दीक बिंदु पर होता है।