क्या होता है मॉड्यूलर स्टेडियम जहां टी20 विश्व कप 2024 में खेला जाएगा भारत-पाक मैच?
टी20 विश्व कप-2024 में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए न्यूयॉर्क में मॉड्यूलर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। आईसीसी ने बताया कि मॉड्यूलर स्टेडियम ज़मीन पर स्टील और एल्यूमीनियम से बनाया जाता है और कई सारी सुविधाओं के साथ इसकी लागत कम आती है। स्टेडियम की सीट्स आसानी से लगाई व हटाई जा सकती हैं या उनमें बदलाव किया जा सकता है।