ल्यूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही टिश्यू और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसमें होने वाली सूजन त्वचा, जोड़ों, मस्तिष्क, हृदय और फेफड़ों आदि को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके लक्षणों में जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, चेहरे पर तितली के आकार के चकत्ते होना और सीने में दर्द शामिल हैं।