क्या होता है स्नेल म्यूसिन और क्या हैं इसके फायदे?
स्नेल म्यूसिन, स्नेल से निकाला गया एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे स्किन केयर प्रोडक्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और कहा जाता है कि इसमें प्रोटीन, मैंगनीज़, ज़िंक, हाइलूरोनिक ऐसिड और ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है और इससे झुर्रियों में राहत मिलती है।