किसी व्यक्ति का रक्तचाप 140/90 mmHg या उससे अधिक पहुंचने पर उसे हाइपरटेंशन से ग्रसित माना जाता है और इसके लक्षणों में गंभीर सिर दर्द, सीने में दर्द व ठीक से सांस न ले पाना शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हाइपरटेंशन 'साइलेंट किलर' है। गौरतलब है कि हर साल 17 मई को 'वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे' मनाया जाता है।