क्या होती है ड्रॉप-इन पिच जिस पर टी20 विश्व कप में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?
टी20 विश्व कप 2024 में न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान के मैच में ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल होगा। ड्रॉप-इन पिच को मैदान या वेन्यू से दूर तैयार किया जाता है और इसे क्रेन की मदद से स्टेडियम में बिछाया जाता है। 20 सेंटीमीटर गहराई वाली इस पिच का वज़न करीब 30 टन होता है और स्टील फ्रेम में इसका रखरखाव होता है।