क्या होती है नज़ूल भूमि जिसे लेकर उत्तराखंड में हुई है हिंसा?
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में पिछले दिनों नज़ूल भूमि पर बने 'अवैध मदरसे' को गिराए जाने के बाद हिंसा भड़की थी। वह ज़मीन नज़ूल भूमि कहलाती है जिस पर सरकार का मालिकाना हक होता है। राज्य सरकारें इन ज़मीनों को लीज़ पर देती हैं जिनका इस्तेमाल स्कूल, अस्पताल और ग्राम पंचायत की बिल्डिंग आदि बनाने जैसे जनहित के कार्यों में होता है।