क्या होती है बजट से पहले आयोजित होने वाली 'हलवा सेरेमनी'?

केंद्रीय बजट को अंतिम रूप देने से पहले वित्त मंत्रालय में 'हलवा सेरेमनी' मनाई जाती है जिसमें बजट बनाने में लगे कर्मचारियों को वित्त मंत्री द्वारा हलवा बांटा जाता है। बजट पेश होने तक इन कर्मचारियों को घर जाने या किसी से संपर्क करने की इजाज़त नहीं होती। पिछले साल कोविड-19 के कारण 'हलवा सेरेमनी' नहीं मनाई गई थी।

Load More