क्या होती है बजट से पहले आयोजित होने वाली हलवा सेरेमनी और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
बजट से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है जिसमें बजट बनाने में लगे कर्मचारियों को वित्त मंत्री हलवा बांटते हैं। इसके बाद गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को बजट पेश होने तक घर जाने की इजाज़त नहीं होती। हालांकि, शीर्ष अधिकारी घर जा सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी।