क्या होती है 'हाइड्रेशन थेरेपी' जिसे ले रहे अभिनेता अर्जुन कपूर की तस्वीर हुई वायरल?
हाइड्रेशन थेरेपी या इंट्रावीनस माइक्रोन्यूट्रिएंट थेरेपी, विटामिंस और मिनरल्स के हाई कंसन्ट्रेशन को सीधे खून में भेजने का एक तरीका है। खाने या सप्लीमेंट से विटामिंस-मिनरल्स देने की तुलना में हाइड्रेशन थेरेपी के ज़रिए इनकी खुराक शरीर में तेज़ी से अवशोषित होती है। गौरतलब है, हाइड्रेशन थेरेपी ले रहे अभिनेता अर्जुन कपूर की एक तस्वीर वायरल हो गई है।