क्या होती हैं 'घोस्ट फ्लाइट्स' जिसको लेकर कंतास एयरवेज़ चुकाएगी $66 मिलियन का जुर्माना?
ऑस्ट्रेलिया की विमानन कंपनी कंतास एयरवेज़ ने 'घोस्ट फ्लाइट्स' के हज़ारों टिकट बेचने को लेकर एक मुकदमे के निपटारे के लिए $66 मिलियन (करीब ₹550 करोड़) का जुर्माना चुकाने को लेकर हामी भरी है। 'घोस्ट फ्लाइट्स' का मतलब ऐसी उड़ानों से है जिन्हें कंपनियां रद्द कर चुकी होती हैं लेकिन इसके बावजूद कंपनियों द्वारा उनके टिकट बेचे जाते हैं।