क्या होते हैं स्टेपल वीज़ा जो चीन ने अरुणाचल की भारतीय खिलाड़ियों को किए जारी?
स्टेपल वीज़ा बिना स्टैम्प लगा एक पर्चा होता है जिसे पिन/स्टेपल के ज़रिए पासपोर्ट से अटैच किया जाता है और उसे कभी भी अलग किया जा सकता है। चीन इन्हें वैध दस्तावेज़ बताता है लेकिन भारत ने हमेशा इसका विरोध किया है। चीन ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए अरुणाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ियों को स्टेपल वीज़ा जारी किए थे।