क्यूआर कोड वाले लॉकेट की मदद से मुंबई में 8 घंटे के भीतर मिला लापता विकलांग लड़का
वर्ली (मुंबई) से गुरुवार को लापता हुआ एक 12-वर्षीय विकलांग लड़का क्यूआर कोड वाले लॉकेट की मदद से 8 घंटे के भीतर मिल गया। बकौल पुलिस, लड़का अपने माता-पिता के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। उन्होंने उसके लॉकेट के क्यूआर कोड को स्कैन किया तो एक एनजीओ का पता मिला जिसके बाद उसे माता-पिता के पास पहुंचाया गया।