क्यों $175 मिलियन में महिला का स्टार्टअप खरीदने के बाद उनके खिलाफ केस कर रहा जेपी मॉर्गन?
जेपी मॉर्गन चेज़ ने कॉलेजों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने वाले प्लैटफॉर्म फ्रैंक की 30-वर्षीय फाउंडर चार्ली जैविस के खिलाफ मुकदमा किया है। फ्रैंक को खरीदने वाले जेपी मॉर्गन के अनुसार, जैविस ने 42.5 लाख यूज़र्स होने की बात कहकर स्टार्टअप बेचा था लेकिन प्लैटफॉर्म के केवल 3 लाख यूज़र्स थे। जैविस ने भी जेपी मॉर्गन पर केस किया है।