श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामलला की मूर्ति 51 इंच बनाए जाने का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि मूर्ति की ऊंचाई तय करते समय विचार हुआ कि हर साल रामनवमी पर दोपहर 12 बजे सूर्य की किरण मूर्ति पर पड़े। बकौल राय, भगवान राम का जन्म रामनवमी को दोपहर 12 बजे हुआ था।