क्यों अंपायर ने ठुकराई थी एलएसजी के खिलाफ आरसीबी की मांकडिंग की अपील?
आरसीबी के हर्षल पटेल ने एलएसजी के रवि बिश्नोई को मांकड करने की कोशिश में विफल होने के बाद विकेट पर थ्रो फेंका था। अंपायर अनिल चौधरी ने मांकडिंग अपील ठुकरा दी थी। एक मैच ऑफिशियल्स के मुताबिक, क्रीज़ से 4-5 कदम निकल चुके गेंदबाज़ की मंशा गेंद फेंकने की नहीं थी और वह गेंदबाज़ी ऐक्शन पूरा कर चुके थे।