अशोका यूनिवर्सिटी में बायोसाइंसेस ऐंड हेल्थ रिसर्च के डीन अनुराग अग्रवाल के अनुसार, लोग अब कोविड-19 से बीमार नहीं पड़ रहे हैं क्योंकि वे नुकसान नहीं पहुंचाने वाले कोविड-19 वैरिएंट्स से संक्रमित हो रहे हैं और लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है। उन्होंने कहा, "लोग संक्रमित हो रहे हैं...हमें पता नहीं चल रहा...क्योंकि ज़्यादा टेस्टिंग नहीं हो रही है।"