भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर बुधवार को 8% से अधिक टूटे जो 4-वर्षों में बैंक की सबसे बड़ी गिरावट है। बैंक ने कल 2023-24 की तीसरी तिमाही का परिणाम जारी किया था जो विशेषज्ञों के मुताबिक अच्छा नहीं था। तीसरी तिमाही में बैंक का इंटरेस्ट मार्जिन 3.4% रहा जो एनालिस्ट्स के अनुमान से कम था।