क्यों आज भारत के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं अफगानिस्तान के खिलाड़ी?
वनडे विश्व कप-2023 में बुधवार को भारत के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर अपने देश में आए भीषण भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया। अफगानिस्तान में भूकंप से 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है।