क्यों आरसीबी के खिलाड़ी आज ग्रीन जर्सी पहनकर उतरे और इस जर्सी में क्या है आरसीबी का रिकॉर्ड?
आरसीबी के क्रिकेटर रविवार को केकेआर के खिलाफ 'गो ग्रीन' पहल के तहत ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। आरसीबी ने पेड़ लगाने और ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर जागरूकता के लिए 2011 में यह पहल शुरू की थी। आरसीबी ने आज से पहले ग्रीन जर्सी में 12 मैचे खेले जिनमें उसे 7 में हार मिली जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।