क्यों इंटरनैशनल लीग टी20 के खिलाड़ियों के आंकड़े टी20 में नहीं होंगे दर्ज?
यूएई में शुक्रवार से शुरू हुई इंटरनैशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के खिलाड़ियों के आंकड़े उनके प्रोफेशनल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होंगे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गैर-पूर्णकालिक सदस्यों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं को टी20 का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। इससे पहले ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट को भी इसी कारण से टी20 का दर्जा नहीं दिया गया था।