क्यों इस साल आयोजित हुए एशियन गेम्स के साथ '2022' लिखा जा रहा है?
हांगझोउ (चीन) में जारी 19वें एशियन गेम्स को आधिकारिक तौर पर एशियन गेम्स 2022 नाम दिया गया है। हर चार साल पर आयोजित होने वाले एशियन गेम्स पहले 2022 में शेड्यूल थे लेकिन कोविड-19 के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। चीन की सख्त प्रतिबंध वाली ज़ीरो कोविड नीति 2022 के अंत में समाप्त हुई।