क्यों इस साल का मार्च रहा अब तक का सबसे गर्म मार्च?
यूरोपियन यूनियन की क्लाइमेट एजेंसी के मुताबिक, मार्च-2024 को अबतक का सबसे गर्म मार्च और लगातार 10वां सबसे गर्म महीना माना जा रहा है। अल नीनो की स्थितियों और मानव जनित जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव को इसका कारण बताया जा रहा है। बकौल एजेंसी, वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि का कारण ग्रीनहाउस गैसों की तेज़ी से बढ़ती सांद्रता है।