क्यों इसरो ने चंद्रयान-3 के लिए चुना है 'विफलता आधारित डिज़ाइन'?
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रयान-3 के लिए 'विफलता आधारित डिज़ाइन' चुना गया है जबकि चंद्रयान-2 के लिए 'सफलता आधारित डिज़ाइन' चुना गया था। इसके तहत इसरो ने विफलता की संभावना वाली हर चीज़ और इसे कैसे संभाला जाए इसपर ध्यान दिया है। लैंडिंग एरिया को बढ़ाया गया है ताकी चंद्रयान-3 आसानी से लैंड कर सके।