क्यों एक बार बैटिंग के लिए 6 मिनट बाद आने के बावजूद गांगुली को नहीं दिया गया था टाइम आउट?
भारत-दक्षिण अफ्रीका 2007 केपटाउन टेस्ट में सौरव गांगुली टाइम आउट होने से बच गए थे। भारत का दूसरा विकेट गिरने के बाद अंपायर द्वारा अनुमति न मिलने पर सचिन तेंदुलकर बल्लेबाज़ी के लिए नहीं आ सके जबकि वीवीएस लक्ष्मण नहा रहे थे। गांगुली 6 मिनट बाद बल्लेबाज़ी करने पहुंचे लेकिन तत्कालीन दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपील नहीं की।