क्यों कश्मीर के गुलमर्ग में इस साल सर्दी में बर्फबारी नहीं हो रही है?
विशेषज्ञों के अनुसार, गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में इस साल सर्दी में बर्फबारी ना होने के लिए अल-नीनो इफेक्ट (समुद्री सतह का तापमान बढ़ना) ज़िम्मेदार है। तापमान बढ़ने से वायुमंडलीय परिसंचरण में बदलाव आता है जिसके परिणामस्वरूप भारत में बारिश कम होती है। बकौल आईएमडी, पश्चिमी विक्षोभ (ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का कारक) की अनुपस्थिति से भी बर्फबारी नहीं हुई है।