क्यों केन्या की सरकार ने 10 लाख भारतीय कौवों को मारने का दिया है आदेश?
केन्या की सरकार ने दिसंबर 2024 तक 10 लाख भारतीय कौवों को मारने का प्लान बनाया है। केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस ने बताया कि यहां कौवे दशकों से टूरिस्ट व होटल इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इन आक्रामक कौवों ने स्थानीय पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवासों से खदेड़ दिया है जिससे उन पक्षियों की आबादी कम हो गई है।