क्यों केरल से उत्तर भारत आते-आते मॉनसून में हो जाती है देरी?
केरल में समय से पहले पहुंचने वाले मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि इसके उत्तर भारत पहुंचने में देरी हो सकती है। इस देरी का मुख्य कारण पछुआ हवाओं का लगातार उपस्थित रहना है। आईएमडी के एक वैज्ञानिक ने बताया कि इसका कोई विशेष कारण नहीं है लेकिन पिछले 2-3 वर्षों से यह पैटर्न बन गया है।