क्यों कोविड-19 की लहर के बीच चीन में यात्रा कर रहे हैं 2 अरब लोग?
कोविड-19 की लहर के बीच चीन में आगामी 40 दिनों में 2 अरब से अधिक लोगों के यात्रा करने का अनुमान है। दरअसल, चीन में शनिवार से 'चुनयून' की शुरुआत हुई जिस दौरान लोग चीनी नववर्ष के लिए अपने घर लौटते हैं या छुट्टियों पर जाते हैं। 2020 के बाद यात्रा प्रतिबंधों के बिना यह पहला चीनी नववर्ष होगा।