क्यों चंद्रयान-3 को 4 सेकेंड की देरी से किया गया था लॉन्च?

इसरो ने खुलासा किया है कि अंतरिक्ष में मलबे से टक्कर से बचाने के लिए चंद्रयान-3 को 4 सेकेंड की देरी से लॉन्च किया गया था। इसरो ने कोलिज़न अवॉइडेंस एनालिसिस (सीओएलए) के बाद यह निर्णय लिया था। इसरो ने बताया कि ऑर्बिटल फेज़ में सैटेलाइट और मलबे में संभावित टकराव को टालने के लिए यह देरी की गई थी।

Load More