क्यों चीन में बढ़ रहे हैं सांस से जुड़े संक्रमण के मामले?
चीनी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई वायरसों के कारण चीन में सांस संबंधी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बकौल विभाग, इन मामलों के बढ़ने का मुख्य कारण इन्फ्लुएंज़ा है और राइनोवायरस, माइकोप्लाज़्मा निमोनिया व रेस्पिरेटरी सिन्सेशल वायरस भी फैल रहे हैं। इससे पहले चीन ने कहा था कि निमोनिया के बढ़ते मामलों के पीछे कोई 'रहस्यमयी' वायरस नहीं है।