क्यों चीनी निवेशक भारतीय दूतावास के ऑनलाइन अकाउंट पर स्टॉक मार्केट की शिकायत कर रहे हैं?
चीनी निवेशक चीन स्थित भारतीय और अमेरिकी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट सेक्शन में अपने गिरते स्टॉक मार्केट के बारे में शिकायत कर रहे हैं। चीन की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक टिप्पणियों को लेकर बढ़ती चीनी सेंसरशिप के बीच निवेशकों ने यह कदम उठाया है। चीनी सरकारी एजेंसी/मीडिया के आधिकारिक अकाउंट आमतौर पर कमेंट सेक्शन डिसेबल कर देते हैं।