क्यों चुनाव आयोग के ग्राफ में लोकसभा सीटों की संख्या 543 के बजाय दिख रही है 544?
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के दौरान एक ग्राफ शेयर किया जिसमें कुल लोकसभा सीटों की संख्या 543 के बजाय 544 दिख रही है। एक पत्रकार द्वारा इसके बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "ऐसा इसलिए दिख रहा है...क्योंकि मणिपुर में एक लोकसभा क्षेत्र में 2 चरणों में चुनाव होंगे।"