क्यों चुनाव आयोग ने वाराणसी लोकसभा सीट से रद्द किया कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन?
चुनाव आयोग ने बुधवार को अधूरा हलफनामा देने और शपथ नहीं लेने के कारण वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पर्चा दाखिल करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन रद्द कर दिया। नामांकन दाखिल करने वालों को चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत शख्स की उपस्थिति में शपथ लेनी होती है। रंगीला ने बुधवार की समय-सीमा तक शपथ नहीं ली थी।