क्यों चुनिंदा आईफोन यूज़र्स को $65 का भुगतान करेगी एप्पल?
अमेरिका में एप्पल 'बैटरीगेट' मामले को निपटाने के लिए प्रभावित आईफोन यूज़र्स को $65 का भुगतान करेगी। एप्पल ने अपडेट से पुराने आईफोन को स्लो करने की बात स्वीकारी थी। गौरतलब है कि iPhone 6, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus और iPhone SE यूज़र्स ने अपडेट के बाद डिवाइस स्लो होने की शिकायत की थी।