क्यों टोक्यो छोड़कर बाहर बसने वाले परिवारों को प्रति बच्चे ₹6 लाख की पेशकश करेगा जापान?
जापान सरकार टोक्यो छोड़कर बाहर बसने वाले परिवारों को प्रति बच्चे ¥1 मिलियन (करीब ₹6 लाख) की पेशकश करेगी। इसका उद्देश्य महानगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व को घटाना और लोगों को उन क्षेत्रों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना है जहां की जनसंख्या उम्रदराज़ हो रही है। नया नियम अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा।