एक नए अध्ययन के मुताबिक, चीन के लगभग आधे बड़े शहर प्रति वर्ष 3 मिलीमीटर से अधिक तेज़ी से डूब रहे हैं जिससे लाखों लोगों पर बाढ़ का खतरा है। बड़े पैमाने पर भूजल दोहन और इमारतों के बढ़ते वज़न के कारण ज़मीन धंस रही है। इसके अलावा शहरी ट्रांसपोर्ट सिस्टम और खनन भी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं।