दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुताबिक, भारत के सीस्मिक ज़ोन-4 (गंभीर भूकंपीय तीव्रता वाला क्षेत्र) में दिल्ली-एनसीआर पड़ता है। इस क्षेत्र से दिल्ली-हरिद्वार रिज व दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट्स नामक 2 प्रमुख लिनियामेंट्स होकर गुज़रते हैं जिनमें भूकंपीय गतिविधि उत्पन्न करने की क्षमता है। भूकंपीय रूप से सक्रिय हिमालय के नज़दीक होने के चलते भी यहां भूकंप की आशंका ज़्यादा है।