तूफानी बादलों के चलते होने वाली दुर्लभ परिघटना के कारण दुबई में हाल ही में आसमान हरा हो गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, बादलों में मौजूद पानी/बर्फ के कणों से रोशनी के टकराने के बाद नीली रोशनी निकलती है। बकौल विशेषज्ञ, वायुमंडल द्वारा बिखेरी गई लाल रोशनी जब पानी/बर्फ (बादल) के कणों पर पड़ती है तब आसमान हरा दिखता है।