क्यों नकदी के बड़े संकट से जूझ रही है अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया?
अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया नकदी के बड़े संकट से जूझ रही है। दरअसल, नाइजीरिया ने भ्रष्टाचार-महंगाई घटाने के लिए पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने की घोषणा की थी लेकिन बैंकों द्वारा पर्याप्त नकदी जारी नहीं करने से लोगों में अफरा-तफरी मची है। नाइजीरियाई सुप्रीम कोर्ट ने नोट बदलने की तय समयसीमा पर फिलहाल रोक लगाई है।