क्यों नहीं किया जाए दंडित?: ईवी में आग लगने की घटनाओं पर ओला इलेक्ट्रिक व अन्य से केंद्र
केंद्र ने ओला इलेक्ट्रिक, प्योर ईवी और ओकिनावा को नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्हें हाल की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं के लिए दंडित क्यों नहीं किया जाना चाहिए। सरकार ने कंपनियों से जुलाई अंत तक नोटिस का जवाब मांगा है। वहीं, स्कूटर्स में आग लगने की जांच के लिए सरकार ने 2 समितियां गठित की हैं।