क्यों नहीं मिटती वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई गई स्याही?

फर्ज़ी वोटिंग को रोकने के लिए 1962 से मतदाताओं की उंगली पर पक्की स्याही लगाई जा रही है। इस स्याही को बनाने में सिल्वर नाइट्रेट का इस्तेमाल होता है जो शरीर में मौजूद नमक से मिलकर सिल्वर क्लोराइड बनाता है। सिल्वर क्लोराइड पानी में घुलता नहीं है और उसे 72 घंटे तक त्वचा से मिटाया नहीं जा सकता।

Load More