क्यों नहीं, वह बहुत फिट हैं: 'X' पर यूज़र के 'कोहली 2031 का वर्ल्ड कप खेलेंगे' पोस्ट पर वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने 'X' पर एक यूज़र के 'उम्मीद करता हूं कि विराट कोहली 2031 का वर्ल्ड कप खेलेंगे' पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "विराट के (टीम में शामिल) न होने का कोई कारण नहीं दिखता। वह बहुत फिट हैं और उन्हें खेल से प्यार है।" विराट ने फिलहाल वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है।