क्यों नागालैंड के 6 ज़िलों में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत रहा शून्य?
ईस्टर्न नागा पीपल्स ऑर्गेनाइज़ेशन (ईएनपीओ) द्वारा लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले 'चुनाव का बहिष्कार' करने और पूर्ण बंद के आह्वान के कारण शुक्रवार को पूर्वी नागालैंड के 6 ज़िलों में मतदान प्रतिशत शून्य रहा। ये 6 ज़िले किफिरे, लोंगलेंग, मोन, नोकलाक, शामतोर और तुएनसांग हैं। दरअसल, ईएनपीओ केंद्र सरकार से 'फ्रंटियर नागालैंड टेरिट्री' बनाने की मांग कर रहा है।