अमेरिका के न्यूयॉर्क समेत ईस्ट कोस्ट को भूकंप से सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह टेक्टोनिक प्लेट्स के किनारों के पास नहीं है। इस क्षेत्र में लाखों साल पहले सक्रिय फॉल्ट लाइन्स थीं जो बाद में निष्क्रिय हो गईं इसलिए वहां बड़े भूकंप की आशंका कम है। एक जियोलॉजिस्ट के मुताबिक, अनुमान है कि पुरानी फॉल्ट लाइन्स सक्रिय हुई हैं।