क्यों पूरन द्वारा एमएलसी फाइनल में बनाए गए 137*(55) रन उनके रिकॉर्ड में नहीं होंगे शामिल?

मेजर क्रिकेट लीग (एमएलसी) 2023 के फाइनल में निकोलस पूरन के 137*(55) रनों की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ऑर्कास को हराकर खिताब जीता। हालांकि, यह स्कोर पूरन के आधिकारिक टी20 रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगा। दरअसल, गैर-पूर्णकालिक सदस्य यूएसए द्वारा आयोजित होने के कारण इस लीग को आईसीसी द्वारा आधिकारिक तौर पर टी20 टूर्नामेंट का दर्जा नहीं मिला है।

Load More